,

स्वामी विवेकानंद जयंती पर जिले में होगा भव्य सामूहिक सूर्य नमस्कार

तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित। दतिया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को जिला स्तर पर प्रस्तावित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों…

2 minutes

Read Time

तैयारियों को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

दतिया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को जिला स्तर पर प्रस्तावित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है।

इसी क्रम में कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु कलेक्टर स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक दिनांक 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:30 बजे, न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय दतिया में आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर वानखडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ किया जाए। बैठक के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रतिभागियों की संख्या, समय-निर्धारण, मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, स्वच्छता, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, खेल संघों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

ताकि यह आयोजन जिले में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक स्वरूप ले सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को आयोजित होने वाला सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, योग के महत्व को प्रचारित करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है और आने वाले दिनों में कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed