दतिया पुलिस और CAPF के जवानों द्वारा दतिया शहर में संयुक्त रूप से निकाला फ्लैग मार्च।
आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में CAPF एवं दतिया पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व CRPF कमांडेंट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला ने किया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दतिया पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि, उपद्रव या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च भैरव मंदिर, किला चौक से होकर रिछारा फाटक पर सम्पन्न हुआ
फ्लैग मार्च से पहले पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिविल लाइन सहित पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।