भीम आर्मी ब्लू पैंथर’ द्वारा नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में विशाल प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन।
इंदौर, मध्य प्रदेश:मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से ताल्लुक रखने वाले बहुजन समाज के प्रमुख नेता, डॉ. हेमंत कुमार हिरोले जी द्वारा समाज में भाईचारा मजबूत करने और एससी, एसटी, ओबीसी (SC, ST, OBC) वर्गों के अधिकारों के लिए गठित संगठन ‘भीम आर्मी ब्लू पैंथर’ ने मात्र एक महीने के भीतर ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए देश के 7 राज्यों और मध्य प्रदेश के इंदौर सहित 15 जिलों में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
इसी क्रम में आज संगठन के प्रांतीय और जिला नेतृत्व के आह्वान पर इंदौर शहर में एक बड़ा और उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बात की जानकारी प्रदेश महासचिव बन्ना मालवीय एवं इंदौर जिला अध्यक्ष डमरू पहलवान ने मीडिया को दी।प्रदर्शन का रूट एवं गतिविधियाँ:बंगाली चौराहा: भीम आर्मी ब्लू पैंथर के सभी साथी और पदाधिकारी सबसे पहले बंगाली चौराहे पर एकत्रित हुए।
गीता भवन चौराहा: यहाँ से रैली निकालकर संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और “जय भीम” के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई।भंवरकुआँ (टंट्या भील) चौराहा: दल भंवरकुआँ पहुँचा, जहाँ नीट (NEET) परीक्षा घोटाले के खिलाफ आंदोलनरत विद्यार्थियों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
रीगल चौराहा: रीगल चौराहे पर वाल्मीकि सेना के संस्थापक संतोष कल्याणी जी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का भीम आर्मी ब्लू पैंथर ने पूरी ताकत से समर्थन किया।कलेक्ट्रेट कार्यालय: अंत में, इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक गंभीर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के मुख्य बिंदु:छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़: देश के लगभग 7.5 करोड़ युवाओं ने नीट परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बच्चों का भविष्य अंधेरे में चला गया है और निराशा के चलते देश भर में लगभग 30 छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं।
बर्बर लाठीचार्ज की निंदा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण बैठे छात्र-छात्राओं पर पुलिस और वर्दी की आड़ में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया, जिसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाती है।
प्रमुख मांगें: देश में लगातार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने और प्रशासनिक विफलता के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित नेतृत्व:डॉ. हेमंत कुमार हिरोले (संस्थापक) मोनिका सोलंकी (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य)बन्ना मालवीय (प्रदेश महासचिव)सद्दाम पटेल (प्रदेश सचिव)डमरू पहलवान (जिला अध्यक्ष, इंदौर)विनोद चौहान (जिला अध्यक्ष, धार)दीपक पंचोली (जिला उपाध्यक्ष, इंदौर)विशाल सोलंकी (सांवेर विधानसभा सचिव)आयुष चौहान (कनाड़िया तहसील अध्यक्ष)शंकर बिल्लोरिया जी समाज सेवीजीवन मालवीय (तहसील सचिव) आनंद करोले।
शंकर सिंग मरावी , भूपत उइके, विकास भाबर छोटू सोलंकी तेजसिंह मोरझाल एवं अन्य साथी उपस्थित थेजारीकर्ता:बन्ना मालवीय अंबेडकरप्रदेश महासचिव, भीम आर्मी ब्लू पैंथर, इंदौर (म.प्र.)