,

शाजापुर में मंगलवार को गुजराती सेन समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।

अंधेर नगरी न्यूज समाचार से मंगल भिलाला शाजापुर की रिपोर्ट इसका मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना था। इस दौरान कुल 30 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ, जहां सभी वर-वधुओं ने एक साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। सम्मेलन में आए मेहमानों का…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी न्यूज समाचार से मंगल भिलाला

शाजापुर की रिपोर्ट इसका मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना था। इस दौरान कुल 30 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ, जहां सभी वर-वधुओं ने एक साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

सम्मेलन में आए मेहमानों का 10 हजार रुद्राक्ष भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शाजापुर भाजपा विधायक अरुण भीमावद भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधायक भीमावद ने समाज के लिए धर्मशाला निर्माण में सहयोग की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो वे इसके लिए सहयोग करने को तैयार हैं।सम्मेलन में समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपयोगी घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।

इसमें वर-वधू की पोशाक, सिलाई मशीन, दीवान, गादी-रजाई, तकिया, अलमारी, तांबा-पीतल के बर्तन, स्टील के 21 नग बर्तन, मंगलसूत्र, सोने का पेंडल, नाक का कांटा, चांदी की पायजेब और बिछुड़ी जैसी सामग्री शामिल थीं।

शाजापुर में गुजराती सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन:30 जोड़ों ने लिए सात फेरे, मेहमानों को दिए गए 10 हजार रुद्राक्ष

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed