दतिया में विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए AEO/AT/VVT टीमों का C-Vigil प्रशिक्षण आज

IMG-20260707-WA0025

दतिया। विधानसभा उपचुनाव 2026 की तैयारियों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा AEO/AT/VVT टीमों के प्रशिक्षण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 दतिया के अंतर्गत SST, VST एवं FST टीमों के लिए C-Vigil प्रशिक्षण का आयोजन 08 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे न्यू कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में किया जाएगा।

आदेश में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित टीमों को प्रशिक्षण की सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान C-Vigil ऐप के प्रभावी उपयोग एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण में टीमों की दक्षता बढ़ाई जा सके।

जिला निर्वाचन प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

About The Author