जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश

राजगढ़ 18 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी खरीदी केंद्रों…

1 minute

Read Time

राजगढ़ 18 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर चल रही खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

उन्होंने जिले के सभी खरीदी केंद्रों पर बारदाने (जूट बैग) की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही उन्होंने कहा कि डीएम नॉन द्वारा पोर्टल पर बारदाने की जानकारी दर्ज नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान त्वरित रूप से किया जाए तथा भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि भुगतान में विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उपार्जन कार्य में पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से संचालित हों,

जिससे किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक में जिला उपार्जन समिति के सभी सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed