पचोर से अंकित राजोरे को बनाया नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष

IMG-20260804-WA0003

पचोर । युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा ने अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी में विस्तार करते हुऐ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के मार्गदर्शन में पचोर नगर यूवा अध्यक्ष के रूप अंकित राजोरे को नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंकित को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर युवा कांग्रेस संगठन पचोर और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

About The Author