अमित कोल हत्याकांड को लेकर राष्ट्रपति के नाम नयाब तहसीलदार छापीहैड़ा को सौंपा ज्ञापन l दोषियों को फांसी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग

IMG-20260804-WA0018

lछापीहैड़ा-राजगढ़ । मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अमित कोल की निर्मम हत्या के मामले में राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार छापीहैड़ा जिला राजगढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने, निष्पक्ष एवं

उच्चस्तरीय जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि अमित कोल की हत्या अत्यंत निंदनीय एवं हृदयविदारक घटना है, जिससे आदिवासी समाज सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

संगठन ने मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध त्वरित न्यायिक प्रक्रिया अपनाते हुए कठोरतम दंड दिलाया जाए तथा यदि आरोपियों की कोई अवैध संपत्ति पाई जाती है तो प्रचलित कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए।संगठन ने पीड़ित परिवार के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार से अमित कोल के

बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने, परिवार के एक पात्र सदस्य को शासकीय नौकरी देने तथा पत्नी एवं माता-पिता के भरण-पोषण और पुनर्वास हेतु ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।ज्ञापन में हत्या की निष्पक्ष एवं गहन जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

संगठन ने हत्या में प्रयुक्त किलर चाकू के स्रोत, आरोपियों तक उसकी पहुंच, घटना के बाद आरोपियों को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने वालों, उपयोग किए गए वाहन तथा पूरे षड्यंत्र में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।इसके अतिरिक्त गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल लोकेशन

एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की विस्तृत जांच कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने तथा जांच की प्रगति से पीड़ित परिवार को अवगत कराने की भी मांग की गई है।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि आठ दिनों के भीतर मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो मध्यप्रदेश कांग्रेस, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस

एवं आदिवासी समाज द्वारा पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। ज्ञापन दिने वालों में जिला उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस अर्जुन भिलाला, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुशल दांगी, निर्भय सिंह

खींची, युथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सोनी, लखन भिलाला, रामबाग भिलाला, कमाल भिलाला आदि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहै l

About The Author