प्रशासन मध्यप्रदेश

पुलिस उप महानिरीक्षक (देहात) भोपाल रेंज राजेश सिंह चंदेल का विदिशा प्रवास के दौरान दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

निरीक्षण के प्रथम दिवस, 15 दिसंबर को उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय विदिशा की शाखाओं का निरीक्षण किया। कार्यालयीन कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, लंबित प्रकरणों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।द्वितीय दिवस, 16 दिसंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया गया।

पुलिस डॉग स्क्वाड के स्नाइफर एवं ट्रैकर डॉग ने सलामी दी। अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल और मार्चिंग का अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

About The Author