,

दतिया में बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली, जय श्रीराम के लगाए नारे।

दतिया। दतिया में बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली यात्रा पीताम्बर पीठ से प्रारंभ हुई जो की नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पीताम्बर पीठ पर संपन्न हुई, यात्रा के प्रारंभ में मुख्य बख्ता रूप से पप्पू वर्मा प्रांत उपाध्यक्ष विहिप ने अपने उद्बोधन में कहा की जब जब देश और धर्म पर कोई…

2 minutes

Read Time

दतिया। दतिया में बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली यात्रा पीताम्बर पीठ से प्रारंभ हुई जो की नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पीताम्बर पीठ पर संपन्न हुई, यात्रा के प्रारंभ में मुख्य बख्ता रूप से पप्पू वर्मा प्रांत उपाध्यक्ष विहिप ने अपने उद्बोधन में कहा की जब जब देश और धर्म पर कोई बिपत्ती आई है हमारे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की चिंता किए बगैर देश और धर्म की रक्षा की है।

उन्होंने ने कहा की सन 1992 में 6 दिसंबर को हमने बाबरी नामक कलंक को अपने रक्त से मिटा दिया था, उसी की स्मृति में हम हर वर्ष संपूर्ण देश में शौर्य यात्रा निकाली जाती है, में यहां अपने सभी बजरंगियों से आवाहन करता हुं की हमें सारे जातियों के बंधनों को तोड़ के समरसता के विचार के साथ सभी हिन्दुओं को एक जुट हो कर अपने धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहना होगा

ताकि भविष्य में ओर कोई बाबर अपना सर न उठा सके, हमारा राम मंदिर हमे 500 वर्षो के संघर्षों के बाद हमे प्राप्त हुआ है, इसकी रक्षा करना हमारा परम् कर्तव्य है, हमारे आदर्श भगवान श्री राम है हमें उनसे शिक्षा लेनी चाहिए।यात्रा का संचालन जिला मंत्री अजय राज शर्मा के प्रतिनिधित्व में किया गया, मंच का संचालन आकाश शर्मा सह संयोजक ने किया, कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पप्पू वर्मा प्रांत उपाध्यक्ष विहिप, मुकेश गुप्ता विभाग मंत्री, हरी सिंह विभाग संयोजक, राघवेंद्र , संतोष सराठे विभाग संगठन मंत्री, अजय राज शर्मा जिला मंत्री, मनोज धाकड़ जिला अध्यक्ष, अरुण जोशी,सुमित आर्य जिला संयोजक,, आकाश शर्मा सह संयोजक, अमित यादव सह संयोजक, बल्लू दांगी सह मंत्री, जय प्रकाश कोषाध्यक्ष, रवि चौहान सह मंत्री, अवधेश झा नगर मंत्री, सुनील चक्रधारी नगर मंत्री, राजकुमार सिंह सह नगर मंत्री, सूरज यादव बड़ौनी प्रखंड अध्यक्ष, विवेक आदि मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed