, , ,

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अपील पर वरिष्ठ नागरिक बने “निक्षय मित्र 61 टीबी मरीजों को वितरित किए पोषण आहार फूड बास्केट।

दतिया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए दतिया जिले में सराहनीय पहल देखने को मिली। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अपील पर जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई और 61 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया।इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में,…

2 minutes

Read Time

दतिया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए दतिया जिले में सराहनीय पहल देखने को मिली।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अपील पर जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई और 61 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया।इस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ. बी.के. वर्मा तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. विशाल वर्मा के मार्ग दर्शन में किया गया।

वरिष्ठ नागरिक संघ दतिया के अध्यक्ष आर.बी. श्रीवास्तव के नेतृत्व में संघ के 48 सदस्यों ने “निक्षय मित्र” बनकर टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया, निक्षय मित्र बनने वाले वरिष्ठ नागरिकों में हरिमोहन सिद्ध, रामेश्वर श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी, अशोक गुप्ता, सुषमा, चक्रेश जैन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इन सभी ने टीबी रोगियों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देने तथा टीबी मुक्त दतिया के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा निभाई गई यह भूमिका न केवल मरीजों के लिए संबल है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी प्रेरणा देने वाली है।

उन्होंने सभी निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया तथा आमजन से भी आगे आकर टीबी उन्मूलन अभियान में सहभागिता करने की अपील की। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.सी. राठौर सहित जिला अस्पताल के चिकित्सक अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दतिया जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया। यह पहल दर्शाती है कि जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करते है, तो स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन संभव है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed