थाना भांडेर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी महिला 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।

IMG-20260811-WA0075

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के मार्ग दर्शन में भांडेर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 12 घंटे के अंदर वांछित आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 09 अगस्त 2026 को फरियादी इंद्रपाल परिहार, कोटवार निवासी ग्राम खिरिया साहब, द्वारा थाना भांडेर में सूचना दी गई कि ग्राम खिरिया साहब निवासी रूपा दोहरे ने अपने पति जसवंत दोहरे, उम्र 35 वर्ष के साथ डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक

143/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए भांडेर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 अगस्त 2026 को अपराध पंजीयन के मात्र 12 घंटे के अंदर आरोपी रूपाबाई पत्नी जसवंत दोहरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खिरिया साहब को चिरगांव रोड, सरसई तिराहा, भांडेर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपिया की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपिया को जे.आर. पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।उक्त कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, एएसआई राम जुहार कुशवाह, प्रधान

आरक्षक कप्तान सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बलराम, आरक्षक गांधी पाल, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक राजीव दुबे, आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक मिथुन यादव एवं आरक्षक सौरभ बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author