सोनकच्छ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार ऑपरेशन ‘

IMG-20260807-WA0003

सोनकच्छ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तारऑपरेशन ‘

हवालात’ के तहत कॉम्बिंग गश्त में सफलता, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल।

संवाददाता पवन परमार जिला देवास मध्यप्रदेश सोनकच्छ (देवास)।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हवालात’ अभियान के तहत थाना सोनकच्छ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई एसडीओपी संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत

झांझोट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी वारंटों के आधार पर सुरेंद्र गुर्जर (ग्राम सरसौदा), चेतन सिंह (आमगुराडिया), मानसिंह (लालाखेड़ी),

मनोहर सिंह सेंधव (कालूखेड़ी), राहुल लौहार (चौबारा जागीर) तथा विष्णु जाधव (सुभाष मार्ग, सोनकच्छ) शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए थे।पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कॉम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक

अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उप निरीक्षक हिमांशु पांडे, मानसिंह गामौड़, विजय जाट, खुशीलाल रणवासिया, आर.सी. पोरवाल, राजेश नायला, राजेश जाधव, सहायक उप निरीक्षक निलेश राणा, हरिओम यादव, राकेश

दंओडिता धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया, सतीश भगत, सत्येन्द्र सिंह, श्याम बिहारी, रवि पाटीदार, सुनिल, कुलदीप गुर्जर सहित थाना सोनकच्छ के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।

About The Author