सिद्धार्थ मप्र कांग्रेस की धरोहर,उनका भविष्य उज्ज्वल हैं

IMG-20260807-WA0002

घनश्याम सिंह, विधायक दतिया के रौनक गार्डन में कुशवाहा समाज ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का किया सम्मान। दतिया। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा मध्य प्रदेश कांग्रेस की धरोहर है, इनका भविष्य उज्जवल है। दतिया विधानसभा चुनाव में

उनके कुशल संचालन एवं रणनीति से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यह बात दतिया के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने गुरुवार को रौनक गार्डन में कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर कही।

उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज से निकली लीडरशिप सिद्धार्थ कुशवाहा, बैजनाथ कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा को कांग्रेस आगे बढ़ा रही हैं। मुझे इस चुनाव में कुशवाहा समाज ने भरपूर समर्थन दिया है। मैं वादा करता हूं कि कुशवाहा समाज के लोगों के भले के लिए काम करूंगा एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा।

कार्यक्रम को सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मप्र कांग्रेस महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, अजय शुक्ला, रामकिंकर गुर्जर, रचना शेर सिंह, नरेंद्र गुर्जर, स्वामी शरण कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, प्रेम नारायण कुशवाहा, कमलकांत महंत जीतू कुशवाहा, मोहन सिंह कुशवाहा, अशोक दांगी पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दतिया, अनूप पाठक,रामू गुर्जर, केपी यादव, परवेन्द सिंह गुर्जर, नोमी सिंह, ऋषभ राजा गुर्जर विवेक रायकवार एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author