,

भानपुरा में कैबिनेट मंत्री द्वारा 40 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

सड़कें बनीं विकास और सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम – केबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह गरोठ विधानसभा क्षेत्र को बजट में 220 करोड़ रुपए की कार्य स्वीकृति मिली सुरेश मैहर तहसील गरोठ जिला मंदसौर गरोठ । शुक्रवार को मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा भानपुरा में…

3 minutes

Read Time

सड़कें बनीं विकास और सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम – केबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह

गरोठ विधानसभा क्षेत्र को बजट में 220 करोड़ रुपए की कार्य स्वीकृति मिली

सुरेश मैहर तहसील गरोठ जिला मंदसौर

गरोठ । शुक्रवार को मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा भानपुरा में लगभग 41 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास को गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 4 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से गरोठ रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग, 7 करोड़ 16 लाख रुपए का सानडा-संधारा मार्ग, 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से गरोठ-खडावदा मार्ग पर पुल निर्माण, 6 करोड़ 97 लाख रुपए का विश्निया से खजुरीपंथ मार्ग, 2 करोड़ 12 लाख रुपए का संधारा बालिका हाई सेकेंडरी स्कूल एवं 3 करोड़ रुपए की लागत से दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में भक्त निवास निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल रहा।

इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 58 लाख रुपए का दुधाखेड़ी माताजी से टुंगनी मार्ग, 4 करोड़ 44 लाख रुपए का गरोठ-बोलिया मार्ग से गौशाला से रावटी मार्ग, 1 करोड़ 98 लाख रुपए का रतनपुरा से सुठलीखेड़ा मार्ग, 3 करोड़ 14 लाख रुपए का भरत्याखेड़ी से कल्याणपुरा मार्ग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 50-50 लाख रुपए की लागत से गरोठ एवं भानपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि गरोठ विधानसभा क्षेत्र को बजट में 220 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल मिट्टी की संरचना नहीं बल्कि विकास और सपनों को साकार करने का माध्यम हैं। अच्छी सड़कों से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर लोगों के द्वार तक पहुंचते हैं।

उन्होंने बताया कि ‘लोकपथ एप’ के माध्यम से नागरिक सड़क के गड्ढों की शिकायत फोटो अपलोड कर दर्ज कर सकते हैं, जिन्हें 7 दिनों के भीतर ठीक किया जाता है। वहीं ‘लोकपथ एप 2’ के जरिए 4 दिनों में ही मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा रहा है। सभी निर्माण कार्य पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।

मंत्री राकेश सिंह ने माताजी दूधाखेड़ी मंदिर निर्माण का कार्य 4 माह के अंदर पूरा करने के लिए इंजीनियर एसडीओ से बात करके पूरा करने के लिए कहा गया ।विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विकास की बात करे जो कुछ हुआ भाजपा की सरकार में हुआ है मांगा है कमी नहीं आई है बिना मांगे ही सड़के मिल रही है ।

50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण आज हुआ है कुशल नेतृत्व में काम हो रहे है गरोठ भानपुरा क्षेत्र को विकास की ले जाएंगे।जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कर्तव्य और संकल्प के साथ काम कर रही है निष्ठा के साथ गांव में सड़के बनने लग जाती है पुलिया बन जाती है ऐसे कई विकास के काम हुए हैं हम कभी सोच नहीं सकते थे आज मंदसौर जिले में मैं सुबह से भाई साहब के साथ हूं 50-60 करोड़ मल्हारगढ़ विधानसभा में 30 करोड़ का लोकार्पण मंदसौर में और आज 40 करोड़ के भानपुरा गरोठ में यह भाजपा सरकार में संभव है कई सालों में अमूल चूल परिवर्तन हुआ है संकल्प लिया है शिवराज जी की सरकार में पंच परमेश्वर योजना और गांव में सीसी बन गए ।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने संबोधित किया । इस दौरान पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव रेखा अभिषेक मांदलिया नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया गायत्री पौराणिक महेंद्र चौधरी रमेश धाकड़ महेंद्र वधवा श्री नाथ उपाध्याय अशोक गोखरू मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह गरोठ चौहान सीताराम चारण खड़ावदा महेंद्र पहाड़िया मेलखेड़ा, भैंसोदा उमेश पाटीदार नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मालवीय रामसिंह चौहान मिनरल चोरड़िया अशोक पहलवान डॉ दयाल रावत अनिल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लोकनिर्माण विभाग अधिकारी सौरभ गहलोत गरोठ एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी के द्वारा किया गया आभार आदित्य मंगरोलिया ने किया ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed