, , ,

पीजी कॉलेज दतिया में पोषण और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित।

दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन एवं पोषण पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को “पोषण आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार अपनाने और…

1 minute

Read Time

दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन एवं पोषण पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को “पोषण आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार अपनाने और अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने का संदेश दिया।मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया से स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. विधि सिंह एवं उनकी सहयोगी डॉ. आयुषी उपस्थित रहीं।

उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हुए बताया कि सही पोषण से शरीर में आवश्यक विटामिन्स की पूर्ति होती है और एनीमिया, रतौंधी व स्कर्वी जैसी बीमारियों से बचाव संभव है।उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग और ध्यान को दैनिक जीवन में शामिल करने की बात कही।

साथ ही विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी समस्याएं शिक्षकों, मित्रों और अभिभावकों के साथ साझा करें, जिससे मानसिक तनाव से बचा जा सके। नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती दीपिका दीक्षित (कार्यक्रम अधिकारी, NSS) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जयंती अहिरवार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापकगण, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed