शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।उज्जैन-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ के निमार्ण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि सरकार सिंहस्थ महाकुंभ को एतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल रवाना होने से पहले मक्सी रोड़ स्थित जय गुरुदेव आश्रम जाकर उमाकांत महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने रामघाट पहुंच कर सिंहस्थ के निमार्ण कार्यों का जायजा लिया और साथ चल रहे प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इस दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन सिंह, आईजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
यही पर मिडिया के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार सभी आवश्यक काम करा रही है। यह सभी कार्य समय-सीमा में पूरे कर लिये जायेंगे।
आपने शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के काम में शहरवासियों द्वारा दिये जा रहें सहयोग के लिए आभार जताया।















