उपचुनाव के मद्देनज़र चिरूला थाना अलर्ट, गुंडे-बदमाशों को थाने बुलाकर दी सख्त समझाइश

IMG-20260709-WA0254

छोटी खबर। दतिया

दतिया विधानसभा क्रमांक 22 के उपचुनाव को लेकर पुलिस थाना चिरूला द्वारा क्षेत्र के गुंडों एवं बदमाशों को थाने पर बुलाकर सख्त समझाइश दी गई।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी आकांक्षा जैन के निर्देशन में की गई।

थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बदमाशों को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा कानून व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस दौरान थाना चिरूला का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author