दतिया विधानसभा उप चुनाव में आजाद समाज पार्टी की एंट्री।

भारी दल बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के गेट पर रोका। 4 कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के अंदर पहुंचे दामोदर यादव। आजाद पार्टी प्रत्याशी के रुप में दामोदर ने भरा नामांकन। दतिया विधानसभा के उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी बिगाड़ेगी भाजपा और कांग्रेस…

3 minutes

Read Time

भारी दल बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के गेट पर रोका।

4 कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के अंदर पहुंचे दामोदर यादव। आजाद पार्टी प्रत्याशी के रुप में दामोदर ने भरा नामांकन। दतिया विधानसभा के उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी बिगाड़ेगी भाजपा और कांग्रेस का चुनावी गणित।

मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाता जा रहा है। एक तरफ जहां चुनावी मैदान में तीसरे मोर्चे की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं, वहीं दूसरी तरफ जातिगत समीकरणों को साधने की होड़ भी तेज हो गई है। दतिया में आज दो बड़े घटनाक्रम सामने आए, जिसने भाजपा और कांग्रेस दोनों के चुनावी गणित को हिला कर रख दिया है।दामोदर यादव ने भरा नामांकनदतिया उपचुनाव में आज उस समय नया मोड़ आ गया जब आजाद समाज पार्टी (ASP) की आधिकारिक तौर पर एंट्री हो गई। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव भारी लाव-लश्कर और समर्थकों के हुजूम के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। सुरक्षा और नियमों का हवाला देते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद दामोदर यादव केवल 4 प्रस्तावकों/कार्यकर्ताओं के साथ अंदर गए और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आजाद समाज पार्टी की इस एंट्री से दतिया में भाजपा और कांग्रेस का पारंपरिक चुनावी गणित पूरी तरह बिगड़ सकता है।भाजपा के समर्थन में आया क्षत्रिय समाजएक तरफ जहाँ दामोदर यादव ने पर्चा भरा, वहीं दूसरी तरफ दतिया के ‘द वैदिक रिसोर्ट’ में क्षत्रिय समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के लोगों ने एक सुर में आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। Lalluram.com से खास चर्चा करते हुए क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में समाज ने भाजपा का विरोध किया था, लेकिन इस बार वे अपनी “भूल सुधार” कर रहे हैं।पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती पर तीखा हमलाचर्चा के दौरान समाज के लोगों ने नाम लिए बिना पूर्व दतिया विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया- हमने पिछली बार जिसे चुनकर भेजा था, उसने दतिया में कोई विकास नहीं कराया। दतिया का विकास करने के बजाय सिर्फ खुद का विकास किया गया। पिछले ढाई साल में दतिया में सिर्फ विनाश हुआ है और यहाँ की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। समाज के लोगों ने आगे नाराजगी जताते हुए कहा कि आज दतिया में ‘गुंडे और गड्ढे’ दोनों पनप रहे हैं और वर्तमान जनप्रतिनिधि जनता के प्रति बिल्कुल भी समर्पित नहीं हैं।डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन का संकल्पक्षत्रिय समाज ने ऐलान किया है कि वे दतिया की बदहाली को दूर करने और क्षेत्र में विकास की वापसी के लिए पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पूर्ण समर्थन करेंगे। समाज के इस झुकाव और एकजुटता के बाद भाजपा खेमे में जहां उत्साह है, वहीं कांग्रेस के लिए यह डैमेज कंट्रोल की बड़ी चुनौती बन गया है। आजाद समाज पार्टी की एंट्री और क्षत्रिय समाज के इस बदले रुख ने दतिया उपचुनाव को बेहद दिलचस्प और कड़ा बना दिया है।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed