कल्याणपुरा में खेत पर सो रहे दंपती से मारपीट, महिला के जेवर ले गए बदमाश

IMG-20260809-WA0034

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। सुरली कल्याणपुरा क्षेत्र में एनएच-148 बायपास के समीप रविवार मध्यरात्रि एक गंभीर वारदात सामने आई। खेत पर बने छप्पर में सो रहे पति-पत्नी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और महिला के जेवर सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।पार्षद दुर्गा लाल कहार ने बताया कि धानमंडी शाहपुरा निवासी धन्ना कहार अपनी पत्नी के साथ खेत पर बने छप्पर में सो रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने महिला के जेवर एवं अन्य सामान ले लिया। वहीं धन्ना कहार के हाथ-पैर बांधकर उन्हें मौके पर छोड़ दिया गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल धन्ना कहार व उनकी पत्नी केशी देवी कहार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया गंभीर चोट की वजह से दोनों को भीलवाडा उपचार के लिए ले भेज दिया गया।वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों और लूटे गए सामान की वास्तविक जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author