अवैध हथियारों के विरुद्ध दतिया पुलिस की कार्यवाही

1784388625522

चार थाना क्षेत्रों में एक आदतन अपराधी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध हथियार, 5 जिंदा कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल जब्त

आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्ग दर्शन में जिलेभर में अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।

थाना जिगना पुलिस

ने वाहन चेकिंग के दौरान कमरारी तिराहा, दतिया-दिनारा रोड से आदतन अपराधी ललित पुत्र मनोज परलानी (सिंधी), उम्र 26 वर्ष, निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दतिया को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से एक हाथ से निर्मित देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा राउंड एवं लगभग ₹50,000 कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

थाना इंदरगढ़ पुलिस

ने दतिया रोड स्थित शासकीय अस्पताल के पीछे नीरज राठौर के प्लॉट के सामने से आरोपी संजू जाटव (19 वर्ष), निवासी इंदरगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त किया गया।

थाना बसई पुलिस

ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ककौड़ा के जंगल जाने वाले कच्चे मार्ग से आरोपी संजू पुत्र भगवानदास केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरधुंवा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त किया गया।

थाना थरेट पुलिस

ने दतिया-सेवढ़ा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी अनूप गुर्जर पुत्र कल्लू उर्फ पुष्पेन्द्र गुर्जर, उम्र 19 वर्ष, निवासी चंगपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस, जब्त किया गया।चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

About The Author