मारपीट के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी को थाना गोराघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

1784387984845

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्ग दर्शन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान के तहत एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ल एवं थाना

प्रभारी गोराघाट निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में थाना गोराघाट पुलिस टीम द्वारा मारपीट के प्रकरण में समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी फुन्नू उर्फ रविकांत पोरिया, निवासी बड़ोंनकला, को गिरफ्तार

किया। गिरफ्तार स्थायी वारंटी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक विनीत तिवारी सहित हमराह फोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author