खेल मध्यप्रदेश शिक्षा

देवास। जिला स्तरीय महिला पुरुष शतरंज प्रतियोगिता का किया आयोजन।

पवन परमार जिला देवास पीपलरावां। नगर के शासकीय महाविद्यालय पीपलरावां द्वारा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसमें देवास जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य लखन सिंह अटेरिया द्वारा किया गया एवं विद्यार्थीयों को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। संत सिंगाजी महाविद्यालय के छात्र अनुराग जाट पुरुष वर्ग में प्रथम रहे।

महिला वर्ग में कुमारी नेहा पंवार प्रथम रही। निर्णायक के रूप में राज्य स्तरीय ऑर्बिटर पवन यादव उपस्थित रहे और चयन समिति में डॉ.अरुण कुशवंशी, अभिषेक जाट, योगिता साहू उपस्थित थे।

प्रतियोगिता आयोजन सचिव क्रीडा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद वर्मा रहे। अंत में महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का आभार डॉ.धर्मेंद्र पाटनी ने व्यक्त किया।

About The Author