दतिया में सामाजिक एकता की मिसाल, प्रजापति समाज के चल समारोह पर यादव युवाओं ने की पुष्पवर्षा

IMG-20260811-WA0015

दतिया में धार्मिक नगरी दतिया में सामाजिक एकता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। प्रजापति दक्ष समाज के भव्य चल समारोह का भारतीय युवा यादव महासभा के युवाओं ने पुष्पवर्षा, तिलक और माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता संघर्ष यादव ने कहा कि दतिया की धरती एकता, प्रेम और सद्भाव की प्रतीक है। पूजनीय महाराज दक्ष प्रजापति सनातन धर्म के आधार स्तंभ हैं। आयोजन में शुभंकर यादव, संजय यादव, पंकज यादव, संजू यादव, केशव यादव सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रजापति समाज के वरिष्ठजनों ने यादव समाज के युवाओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और परंपराओं को मजबूत करते हैं

About The Author