शहीद ए आज़म भगतसिंह की 119 वीं जयंती पर विचार प्रदर्शनी, पुष्पाआर्पण कार्यक्रम

IMG-20260930-WA0016

पचोर l भारतीय आजादी आंदोलन की गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी शहीद ए आज़म भगतसिंह की 119 वीं जयंती दिवस पर कल

शाम को पचोर बस स्टैंड पर स्कूल बचाओ संघर्ष समिति द्वारा विचार प्रदर्शनी लगाकर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया।स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य राधेश्याम चंदेल ने बताया कि आज हमे

भगतसिंह के विचारों अपना कर तमाम समस्याओं के खिलाफ में एकजुट होने की जरूरत है। भगतसिंह ने जिस शोषण विहीन समाज का सपना देखा था आज वह अधूरा है। उन्होंने कहा की भगतसिंह एक ऐसा देश बनाना चाहते थे जहां सभी शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकें। जातिवाद,सांप्रदायिकता जैसी समस्याओं के खिलाफ में भगतसिंह ने जो संघर्ष

किया था वो आज भी पूरा नहीं हुआ है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग पर भी क्रांतिकारियों ने संघर्ष किया था। लेकिन आज हम देख रहे हैं कि शिक्षा स्वास्थ्य का लगातार निजीकरण कर इसे आम जनता की पहुंच से दूर किया जा रहा है। हाल ही में हमारे राजगढ़ जिले के सरकारी अस्पताल को प्राइवेट करने की घोषणा सरकार कर चुकी है।

सरकारी स्कूलों को पहले से ही बंद किया जा रहा है। रोजगार के नाम पर लोग डिग्रियां लेकर घूम रहे हैं। महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। महंगाई से लोग परेशान हैं। ऐसी स्थिति में हमको भगत सिंह के विचारों से सीख लेकर तमाम जन समस्याओं के

खिलाफ में आंदोलन करने की जरूरत है। तभी सही मायने में हम भगतसिंह को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति अनुसुचित

जनजाति विकास परिषद जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला, एडवोकेट मनोहर कुशवाहा, शिक्षक जगदीश परमार, दिनेश सेन, मोंटू कुशवाहा एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुऐ ।

About The Author