, , ,

दतिया। प्रशासन की संवेदन शीलता जनसुनवाई में विधवा महिला को हाथों-हाथ मिला कल्याणी पेंशन का तोहफा।

दतिया। शासन की मंशानुसार अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली जनसुनवाई आज एक महिला के..

2 minutes

Read Time

दतिया। शासन की मंशानुसार अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली जनसुनवाई आज एक महिला के लिए बड़ी राहत लेकर आई। भांडेर तहसील के नई बस्ती क्षेत्र की निवासी श्रीमती नंदनी देवी को उनकी पात्रता के आधार पर मौके पर ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित ‘सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन’ का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

मामला क्या था?श्रीमती नंदनी देवी, पति स्वर्गीय महेश कुमार अहिरवार, निवासी नई बस्ती भांडेर, पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और सामाजिक सुरक्षा के अभाव में जीवन व्यतीत कर रही थीं। पति के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी और आजीविका का संकट उनके सामने था।

शासन की ‘कल्याणी पेंशन योजना’ (विधवा पेंशन) की जानकारी होने पर उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। मौके पर हुआ निराकरण मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जैसे ही श्रीमती नंदनी देवी का आवेदन अधिकारियों के समक्ष पहुँचा, उनके दस्तावेजों की त्वरित जाँच सामाजिक न्याय विभाग द्वारा की गई।

पात्रता सही पाए जाने पर अक्षय कुमार तेमवाल IAS, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया ने संवेदनशीलता दिखाई और बिना किसी विलंब के तत्काल नरेंद्र दुवे जिला समग्र सयोजक द्वारा पेंशन स्वीकृति आदेश निकाय से समन्वय कर स्वीकृति संबंधि कार्यवाही कर हितग्राही को मौके पर ही दिया।

आदेश की कॉपी मिलते ही हितग्राही के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। हितग्राही ने व्यक्त किया आभार स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के बाद श्रीमती नंदनी देवी ने शासन और जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा, “मेरे लिए यह बड़ी मदद है।

दफ्तरों के चक्कर काटने के बजाय जनसुनवाई में मेरी समस्या का इतनी जल्दी समाधान होगा, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी।” योजना का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है जिन्होंने अपने जीवनसाथी को खो दिया है।

इस राशि से वे स्वाभिमान के साथ अपना जीवन यापन कर सकती हैं।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor