दतिया में 30 सितंबर को कटे होंठ व फटे तालू वाले बच्चों के लिए लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
दतिया में 30 सितंबर को कटे होंठ व फटे तालू वाले बच्चों के लिए लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की होगी जांच, जरूरतमंद बच्चों की प्लास्टिक सर्जरी भी निःशुल्क; ऑपरेशन के लिए भोपाल ले जाने की व्यवस्था
दतिया// राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत कटे होंठ (Cleft Lip) एवं फटे तालू (Cleft Palate) की समस्या से पीड़ित
बच्चों के लिए दतिया में 30 सितंबर 2026, बुधवार को विशेष एवं विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला चिकित्सालय दतिया* परिसर स्थित डीईआईसी (DEIC) भवन में आयोजित होगा,शिविर
का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।शिविर में 0 से 18 वर्ष तक की आयु के* बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। ऐसे अभिभावक जिनके बच्चे *जन्मजात कटे होंठ या फटे तालू की समस्या से पीड़ित हैं, वे अपने बच्चों को शिविर में लेकर पहुंच* सकते हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा,लाहोटी हॉस्पिटल एवं स्माइल ट्रेन
प्रोजेक्ट के सहयोग से आयोजन यह स्वास्थ्य शिविर लाहोटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च* सेंटर, भोपाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में चिकित्सकीय परीक्षण के
बाद जिन बच्चों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई जाएगी, उन्हें आगे की उपचार
प्रक्रिया के लिए भोपाल ले जाया जाएगा। चिन्हित बच्चों की आवश्यक *प्लास्टिक सर्जरी स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क कराई जाएगी।इस पहल का उद्देश्य ऐसे बच्चों को उपचार उपलब्ध कराना है, जिन्हें कटे होंठ अथवा फटे तालू की समस्या के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।जांच सेलेकर ऑपरेशन तक सुविधाएं
निःशुल्क शिविर में बच्चों और उनके परिजनों को *उपचार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ* चिकित्सकों से परामर्श तथा ऑपरेशन के लिए चिन्हित बच्चों की प्लास्टिक सर्जरी शामिल है।
इसके अलावा जिन बच्चों को ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा जाएगा, उनके और उनके परिजनों के भोपाल आने-जाने, रहने , इलाज तथा भोजन-व्यवस्था का खर्च भी लाहोटी हॉस्पिटल एवं स्माइल ट्रेन द्वारा वहन किया जाएगा।
इस प्रकार पात्र एवं चिन्हित बच्चों के परिवारों पर उपचार का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा,अभिभावक बच्चों को लेकर शिविर में पहुंचे आरबीएसके
शाखा की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि यदि उनके परिवार में 0 से 18 वर्ष की आयु का कोई बच्चा कटे होंठ याफटे तालू की समस्या से पीड़ित है, तो वे 30 सितंबर को जिला चिकित्सालय
दतिया के डीईआईसी भवन में आयोजित शिविर में बच्चे को लेकर अवश्य पहुंचें।शिविर* में जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा बच्चे की स्थिति का *परीक्षण कर आगे के उपचार एवं सर्जरी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। ऑपरेशन की जरूरत वाले बच्चों को* स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई
जाएगी।एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें संपर्क,शिविर में शामिल होने, एडवांस पंजीयन कराने अथवा शिविर एवं उपचार* से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभिभावक आरबीएसके (RBSK) *शाखा के मोबाइल नंबर 9300946393 पर संपर्क कर सकते हैं।स्वास्थ्य विभाग ने जिले के ऐसे सभी अभिभावकों से इस* अवसर का लाभ उठाने का आग्रह *किया है, जिनके बच्चे कटे होंठ अथवा फटे तालू की समस्या से पीड़ित हैं।*