साहित्य समाज को जोड़ने का एका सशक्त माध्यम है – डॉ अवधेश चसौलिया
दतिया/ प्रधानमन्त्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पी जी कॉलेज में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। समापन सत्र का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविध्यालय की प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत उद्बोधन हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ इला द्विवेदी ने दिया। मुख्य वक्ता के रूप मे सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ अवधेश कुमार चन्सौलिया जी रहे ।
उन्होंने हिंदी के प्रचार प्रसार मे सिनेमा के योगदान और बैश्विक परिदृश्य में हिंदी भी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।इसके साथ ही उन्होनें हिंदी साहित्य की विभिन्न धाराओं के माध्यम से हिन्दी साहित्य जगत मे जो परिवर्तन हुए है उन पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक जो
साहित्य की धाराएं साहित्य जगत मे दिखाई देती है उन सबका साहित्य के उत्थान मे अपना विशेष स्थान है । कार्यक्रम मे उड़ चल अपने देश उपन्यास पर पुस्तक विमर्श हुआ। पुस्तक विमर्श में हिंदी की विभाग अध्यक्ष डॉ इला द्विवेदी और डॉ राहुल
श्रीवास्तव ने पुस्तक समीक्षा की। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्राचार्य डॉक्टर जयश्री त्रिवेदी ने कहा हिंदी सम्पूर्ण राष्ट्र को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।अंत में मुख्य वक्ता को शॉल,
श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के डॉ राहुल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार डॉ अरविन्द यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के
शैक्षणिक स्टाफ के सदस्य प्रो एस के पांडे, प्रो संजय श्रीवास्तव, डॉ प्रतिभा पाण्डेय,परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर शिव सिंह, डॉ एम चंद्रशेखर, डॉ मनोरमा सिंह, श्रीमती जयंती अहिरवार, अमित जौहरया, डॉ राकेश पाठक, डॉ चारु सिंह, रविंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही हिंदी विभाग के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।