मध्यप्रदेश स्वास्थ

चार दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे गौरी शंकर भिलाला की हुँई मौत

चार दिनों से थे आइ.सी रूम में

सारंगपुर से तलेनी गाँव निवासी गौरीशंकर भिलाला 16 अप्रैल को साईकिल से सब्जी लेकर मंडी जा रहे थे तभी तेज रफ़्तार कमला ट्रेवल्स की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थीं की 200 मीटर तक घसीटाता रहा वाहन चालक।

गंभीर हादसे में घायल गौरी शंकर भिलाला का इलाज इंदौर के ऍम.वाय अस्पताल में चल रहा था मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उनकी मौत को गई।

चार दिन हो गाये थे नहीं आ रहा था होश गरीब आदिवासी परिवार से आते हैं गौरी शंकर इनके पत्नी सहित चार लड़किया और दो लड़के है जीसमें तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है तीन लड़के-लड़कीया अभी कुंवारे हैं। परिवर्जनों जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

गाँव में छाया सन्नाटा स्थानीय लोगों ने तेज रफ़्तार बसों पर कारवाई और दोषी चालक के खिलाफ बड़ी करवाई की मांग की है। अब देखना है की पुलिस (कमला बस) वाहन चालक पर क्या करवाई करती है।

About The Author