मध्यप्रदेश शिक्षा समाज

शासकीय पी जी महाविद्यालय दतिया में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषय पर व्याख्यान का आयोजन।

दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 18.04.2026 को शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन वंदन से हुआ। स्वागत उद्बोधन डॉ. रजनी सिंह विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग ने प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में डॉ. सूर्या शर्मा ने विद्यार्थियों को महिलाओं के कानूनी अधिकारों से परिचित कराया। उन्होंने विशाखा गाइडलाइन पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को कानूनों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. मनोज व्यास प्राचार्य शासकीय गोविंद महाविद्यालय सेवढ़ा भी उपस्थित रहे जिन्होंने बालिकाओं को सजग, सतर्क एवं शसक्त रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीपिका दीक्षित रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ मनीष शर्मा ने किया। तकनीकी सहयोग दिनेश भोई ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ प्रतिभा पाण्डेय, डॉ. शिव सिंह, डॉ. के एस दादौरिया, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. भगवान सिंह, डॉ जयंती अहिरवार, डॉ. अमित जौहरिय, डॉ. मनी त्यागी सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author