ग्राम सिया से टांचकेश्वर महादेव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा ग्राम सिया।
जिला अगर मालवा दुर्गाशंकर भिलाला
ग्राम सिया से टांचकेश्वर महादेव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा ग्राम सिया।
आज ग्राम सिया स्थित मां बिजासन मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा पैदल प्रारंभ होकर टांचकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
सेवा भाव से खिचड़ी, फल एवं चाय का वितरण कर कांवड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय
भोलेनाथ” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अंत में श्रद्धालु लखुंदर नदी के किनारे स्थित टांचकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। नदी के तट पर स्थित मंदिर और कलश यात्रा का दृश्य बेहद सुंदर एवं मनमोहक नजर आया।बाबा टांचकेश्वर महादेव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें हर-हर महादेव! जय भोलेनाथ!