उत्तरप्रदेश। पति-पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत तीन लोग बुरी तरह घायल।
कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर घायल हुए।
नेबुआ गांव निवासी गिरिजेश (34) अपनी पत्नी प्रियंका देवी (32) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय नारायण भड़सर निवासी विनय, सतेंद्र और शिवकुमार एक बाइक पर ओवरटेक कर रहे थे। तभी नौरंगिया से खड्डा जा रही तेज रफ्तार गैस लदी ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।
गिरिजेश और प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विनय (32), सतेंद्र (22) और शिवकुमार (22) को सीएचसी कोटवा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि वाहन व चालक की तलाश जारी है।




