, , , , ,

देवास। पांच रुपए की पेप्सी उधार नहीं दी तो तीन युवकों ने दुकानदार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी

देवास जिला, सोनकच्छ। ग्राम तालोद स्थित एक किराना स्टोर्स में गुरुवार शाम करीब 6 बजे तीन आरोपियों ने उत्पात मचाते हुए पेट्रोल भरी पॉलिथीन फेंककर दुकान में आग लगा दी। घटना में दुकानदार और उसका भतीजा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की जानकारी के बाद फरियादी के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के…

1 minute

Read Time

देवास जिला, सोनकच्छ। ग्राम तालोद स्थित एक किराना स्टोर्स में गुरुवार शाम करीब 6 बजे तीन आरोपियों ने उत्पात मचाते हुए पेट्रोल भरी पॉलिथीन फेंककर दुकान में आग लगा दी। घटना में दुकानदार और उसका भतीजा गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना की जानकारी के बाद फरियादी के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी फूलसिंह पिता राधेश्याम सिसोदिया (41) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लल्ला किराना स्टोर्स चलाता है। गुरुवार को दिन में 4 बजे गोविन्द का भांजा पेप्सी उधार लेने आया था।

जिससे उसने कहा कि अपने मामा को भेज दे, जिसके बाद वह चला गया। शाम करीब 6 बजे गोविन्द टकवाणा अपने दोस्त कृष्णपाल गोयल व आदर्श सेंधव के साथ दुकान पर आया और गालियां देते हुए बोला, तू मुझे नहीं पहचानता फिर उसने पेट्रोल से भरी पॉलिथीन मुझ पर फेंक दी जो काउंटर पर गिरकर फैल गई।

इसके बाद माचिस जलाकर फेंकी जिससे काउंटर और फरियादी के कपड़ों में आग लग गई। आग लगते ही फरियादी दौड़कर बाथरूम में गया जहां उसकी पत्नी और बहन ने पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक उसके दोनों पैर जांघ तक और दोनों हाथ कोहनी तक जल चुके थे।

पीछे बैठे भतीजे राज पर भी थोड़ा पेट्रोल गिर गया था जिससे उसका एक पैर और एक हाथ झुलस गया। घटना में दुकान का काउंटर और सामान भी जला है। पुलिस ने फरियादी के बयान पर धारा 109 296 (बी) व 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed