युवा संगम स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में 101 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन स्व-रोजगार के लिये 8 हितग्राहियों को 34.40 लाख का ऋण स्वीकृत

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 05 दिसम्बर/ शुक्रवार । जिला मुख्यालय स्थित पी एम एक्सीलेंस शासकीय नेहरु महाविद्यालय आगर में युवा संगम के तहत् आयोजित रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में नियोजक कम्पनियों द्वारा 101 युवाओं का रोजगार के लिये प्रारंभिक चयन किया। मेले में ऑफलाईन एवं ऑनलाईन माध्यम से 209 आवेदकों ने पंजीयन करवाया, जिनमें से…

2 minutes

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 05 दिसम्बर/ शुक्रवार । जिला मुख्यालय स्थित पी एम एक्सीलेंस शासकीय नेहरु महाविद्यालय आगर में युवा संगम के तहत् आयोजित रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में नियोजक कम्पनियों द्वारा 101 युवाओं का रोजगार के लिये प्रारंभिक चयन किया। मेले में ऑफलाईन एवं ऑनलाईन माध्यम से 209 आवेदकों ने पंजीयन करवाया, जिनमें से साक्षात्कार उपरान्त युवाओं का चयन किया गया।

स्वरोजगार योजना से 08 हितग्राहियों को 34.40 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण भी मेले में किया गया। तकनीकी शिक्षा कौशल एवं रोजगार विभाग मध्य प्रदेश और कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन और प्राचार्य डी पी चतुर्वेदी, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हितेंद्र सिंह तोमर, जिला रोजगार अधिकारी संजीव पाटिल, प्राचार्य आईटीआई सुसनेर सुमित रत्न परखी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित रोजगार मेले में प्रशिक्षण के लिए 35 आवेदकों का चयन किया गया।

उद्योग विभाग में स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के लिए 26, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए 10 आवेदकों के पंजीयन किये गए साथ ही 110 विद्यार्थियों की कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं उद्योग विभाग तकनीकी शिक्षा विभाग जिला आगर मालवा के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस रोजगार मेले में चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बैंक ऑफ़ इंडिया आगर मालवा, ऊसरा फाउंडेशन आगर मालवा, एसबीआई लाइफ आगर, आरबीआई काउंसलर, टीएसपीएल पुणे, रव्या वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, मिटकॉन कंसलटेंसी एंड इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड पुणे, द ग्रेट इन्वें टो स्कूल आगर आदि कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए उन्हें अपने व्यवसाय एवं रोजगार की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उद्योग

विभाग के सहायक संचालक राम सोलंकी ,आदिम जाति कल्याण विभाग से सहायक संचालक शेखर धुर्वे , श्रम विभाग आईटीआई सुसनेर के नोडल अधिकारी अर्जुन कुमार शर्मा, पवन शर्मा एवं उनके सहयोगी दीपक केवट, बृजेश प्रजापति, जितेंद्र रावते, शासकिय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से समीर मुल्तानी , पी एम एक्सीलेंस शासकीय नेहरु महाविद्यालय के प्राध्यापक फागना सर, गोविन्द पाटीदार, परमजीत कौर आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं बेरोजगार युवक – युवतियाँ तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक ,कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के सहायक प्राध्यापक कार्यालयीन स्टॉफ आदि उपस्थित रहे। इस आयोजन में समस्त महाविद्यालय स्टॉफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed