, ,

दतिया। थाना इंदरगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।…

1 minute

Read Time

पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले में चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा चोरी गई मोटर साइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी अजय पुत्र कल्याण सिंह सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम ररुआजीवन द्वारा थाना इंदरगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.04.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 32 MK 2839 को भलका रोड पर ग्राम ररुआजीवन मार्ग किनारे खड़ा किया था।

जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना इंदरगढ़ में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना इंदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आरोपी दिलीप उर्फ डबलू पुत्र श्रीराम धाकड़ निवासी ग्राम ररुआजीवन को दतिया-सेवढ़ा रोड स्थित गौ पुरुष रोड, इंदरगढ़ से पकड़ा और आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP 32 MK 2839 बरामद कर जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गौरव शर्मा थाना प्रभारी इंदरगढ़, प्रआर 187 रामनिवास गुर्जर, आरक्षक 42 लक्ष्मेंद्र चौहान, आरक्षक 764 भानु दुबे एवं आरक्षक 188 सुनील सिकैरिया की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed