दतिया की बेटी राधा यादव ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता गोल्ड, प्रदेश का बढ़ाया गौरव।

IMG-20260529-WA0006

दतिया की प्रतिभाशाली एथलीट राधा यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राधा यादव ने कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर (अंडर-20) फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।

राधा की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री Dr. Narottam Mishra ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बेटी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि राधा यादव की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और हमें अपनी इस बेटी पर गर्व है।

राधा यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से दतिया सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और नागरिकों ने भी राधा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author