रबी फसलों के लिए दतिया में सिंचाई का इंतज़ाम — 25 नवम्बर से नहरों में पानी छोड़े जाएगा।

दतिया। जिले के किसानों के लिए इस वर्ष रबी सीजन की शुरुआत और भी सुचारू होने जा रही है। बांधों में पर्याप्त जल भंडारण उपलब्ध होने के कारण जिले में सिंचाई की स्थिति आशान्वित है। नहरों में पानी छोड़े जाने के विषय पर पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत…

1 minute

Read Time

दतिया। जिले के किसानों के लिए इस वर्ष रबी सीजन की शुरुआत और भी सुचारू होने जा रही है। बांधों में पर्याप्त जल भंडारण उपलब्ध होने के कारण जिले में सिंचाई की स्थिति आशान्वित है।

नहरों में पानी छोड़े जाने के विषय पर पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठकों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों और विकासखंड स्तर पर किसानों एवं कृषक संगठनों की बैठकों में भी उनकी राय ली गई।

ग्रामीण स्तर पर हुए इन संवादों में अधिकांश किसानों ने 25 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य नहरों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रखी। किसानों की इस सामूहिक सहमति और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि आगामी 25 नवंबर से दतिया जिले की नहरों में पानी छोड़ा जा सकता है। इस कदम से रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई कार्य समय पर हो पाएंगे और किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा।

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग का उद्देश्य है कि खेती के इस महत्वपूर्ण मौसम में किसानों को किसी प्रकार की जल-संकट की स्थिति का सामना न करना पड़े। यह निर्णय सामूहिक चर्चा, किसानों की मांग और जल उपलब्धता के तकनीकी आकलन के आधार पर लिया गया है, जिससे पूरे जिले की कृषि व्यवस्था को लाभ मिलेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed