झारखंड। गोला में बियर से लदा एलपी ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा;
ग्रामीणों में मची लूटगोला क्षेत्र में बियर से लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। ट्रक पलटते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि सड़क पर बिखरी बियर की बोतलों और कैनों को लोग अपने-अपने हिसाब से उठाकर ले जाने लगे।
देखते ही देखते बड़ी मात्रा में माल गायब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।