लोकेंद्र तिवारी ने NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया दतिया का गौरव

IMG-20260831-WA0013

दतिया। उनाव रोड स्थित ब्रजरानी मैरिज गार्डन निवासी लोकेंद्र तिवारी पुत्र नरेंद्र तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित UGC-NET एवं JRF (Junior Research Fellowship) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं दतिया जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

लोकेंद्र तिवारी की इस शानदार उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।लोकेंद्र तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा निरंतर मेहनत को दिया।

लोकेंद्र तिवारी के चाचा गणेश तिवारी एवं अरविंद तिवारी सहित समस्त तिवारी परिवार ने उन्हें NET-JRF परीक्षा उत्तीर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। परिवारजनों ने कहा कि लोकेंद्र की यह सफलता परिवार के साथ-साथ दतिया के लिए भी गौरव का विषय है।

About The Author