दतिया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उनाव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 03 देशी कट्टे, 01 पिस्टल, 02 जिंदा राउंड एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को थाना उनाव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घिसलनी–उनाव रोड पहाड़िया के पास एक व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी नवल किशोर उर्फ अभिषेक झाँ पिता हरी सिंह झाँ, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सरसई जिला दतिया को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 03 देशी कट्टे 315 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, 02 जिंदा राउंड 315 बोर तथा बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सराहनीय भूमिका:- उनि. यतेंद्र भदौरिया, थाना प्रभारी उनाव, प्रआर. 503 संजय सिंह, प्रआर. 67 आदित्य शर्मा, आर. 876 दीपांशु, आर. 843 मोहित शर्मा, आर. 418 विकास यादव, आर. 912 अनूप शर्मा, आर. 58 भूपेंद्र सिंह, आर. 79 आनंद सिंह, आर. 805 विपिन की सराहनीय भूमिका रही।















