माँ ब्राह्मणी ग्रुप के द्वारा पचोर में निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा l
पचोर। सावन माह के पावन अवसर पर माँ ब्राह्मणी ग्रुप के तत्वावधान में नगर पचोर में महिलाओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नेवज नदी के तट से हुआ। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने कांवड़ लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़े महादेव मंदिर तक यात्रा निकाली।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने भगवान महादेव के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया।
बड़े महादेव मंदिर पहुंचने पर भगवान शिव का महाअभिषेक एवं कलश पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को माँ ब्राह्मणी ग्रुप के द्वारा महिलाओं को रुद्राक्ष एवं क़लस वितरण किया गया।कांवड़ यात्रा में मंत्री गौतम टेटवाल, नगर अध्यक्ष
विकास करोंडिया, पार्षद दामोदर लहरी, सीताराम लहरी, कमल सक्सेना सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया।
माँ ब्राह्मणी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कांवड़ यात्रा से पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।