नई दिल्ली: IMD अलर्ट बरसते बीता आधा सावन, भादो तक सक्रिय रहेगा मानसून

IMG-20260813-WA0005

देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मानसून एक्टिव है।

राजेन्द्र खटीक। नई दिल्ली/मौसम प्रणालियों और कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है। मानसून की सक्रियता के चलते आधा सावन बरसते हुए बीत गया है। सावन के बाकी दिनों व भादो में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र बनने एवं मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों के अलग-अलग भागों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा और देश में बारिश की कमी का कोटा भी जल्द पूरा होगा।आईएमडी के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मानसून एक्टिव है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश चल रही हैं। इसकी वजह तीन मानसूनी सिस्टम हैं। इनके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है।

मध्यप्रदेश के भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में अवकाश रहा: यहां करीब 9 इंच बारिश दर्ज की गई। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। राज्य के कई जिलों में तीन दिन से लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा-बूंदी, झालवाड़ में अच्छी बारिश हुई। खोखी बांध की दीवार टूटने से करीब 300 बीघा फसल खराब हो गई। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल के एक हिस्से में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इसके कारण बुधवार को लंबा जाम लगा रहा।

पिछले दो दिनों से एक्सप्रेस-वे पर यातायात रेंगकर चल रहा है।उत्तरप्रदेश में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है:जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में पानी भरने का वीडियो सामने आया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से अधिक छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। कई घाटों पर सीढ़ियों पर ही अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में भी लगातार बारिश के बीच सलाल डैम के कई गेट खोलने पड़े हैं। वहीं मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड स्थल से एक और शव बरामद किया गया।

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के कारण बुधवार को 313 सड़कें बंद हो गईं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है।

बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश: क्रम क्षेत्र स्थान बारिश (इंच)1 पश्चिमी मध्य प्रदेश गोगावां (खरगोन) 92 पूर्वी राजस्थान गंगरार (चित्तौड़गढ़) 83 गुजरात क्षेत्र पणम बांध (महिसागर) 84 पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजनौर 65 मध्य महाराष्ट्र गगनबावड़ा (कोल्हापुर) 56 असम डिब्रूगढ़ 47 हरियाणा साढौरा (यमुनानगर) 48 पश्चिमी राजस्थान जायल 49 कोंकण वसई (पालघर) 4

About The Author