एम पी वी एच ए यूनिसेफ द्वारा ग्राम सभा में पूर्ण टीकाकरण वाले परिवार को आंबेडकर जयंती पर हेल्थ किट व प्रमाण पत्र वितरित किए

oplus_8388610

oplus_8388610

अंधेर नगरी! आज अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में ग्राम सभा का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम अम्बेडकर जयंती पर सरपंच , सचिव, आशा ओर आंगनबाड़ी दीदियों, ओर ग्रामीण जनों के माध्यम से अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सी एच ओ सर राम प्रसाद लववंशी एवं सरपंच साहब ने उपस्थित होकर ग्राम सभा मे मुख्य भूमिका निभाई। टीकाकरण को लेकर सी एच ओ सर द्वारा टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सन्देश के रूप में ग्राम सभा मे प्रेषित की गई।

साथ ही सभी ग्रामीणों ने टीकाकरण के संबंध शपथ ग्रहण की । उपस्थित सभी नागरिकों एवं अधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आश्वासत किया कि वे अपने बच्चो का पूर्ण टीकाकरण करवाने हेतु प्रतिबद्ध है । और भविष्य में आयु के अनुसार जो भी वेक्सीन बच्चों को दी जानी है वह सब समय समय पर लगवाएंगे।जिसके पश्चात हालूहेड़ी कला ग्राम सभा में पूर्ण टीकाकरण करने वाले परिवार को यूनिसेफ एम पी वी एच ए संस्था द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए । साथ ही हेल्थ किट प्रदान की गई । ताकि टीकाकरण को लेकर के गांव में जागरूकता बड़े और छुटे हुए परिवार अपने बच्चों का टीकाकरण करवा सके ।

इस मौके पर सरपंच साहब निलेश कारपेंटर जी, सचिव साहब बाबूलाल मालवीय जी, रोजगार सहायक राजेश कारपेंटर जी, cho सर राम प्रसाद लववंशी, anm एलिजाबेथ इक्का मेम, सारंगपुर ब्लॉक समन्वयक गोपाल वर्मा , आशा कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , एवं पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले परिवार बच्चे एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।

About The Author