,

पचोर को मिली एक और सौगात सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा

अंधेर नगरी, वेब पोर्टल पचोर/आपको ज्ञात हो की पचोर नगर को एक और सौगात मिली है, नगर के प्रमुख मार्गों में से एक मंडी रोड अब न केवल यातायात की दृष्टि से सुदृढ़ हुआ है, बल्कि ऐतिहासिक और प्रेरणादायी स्वरूप भी प्राप्त कर चुका है। मार्ग को चौक-चौराहा स्वरूप में विकसित करते हुए यहाँ लौह…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी, वेब पोर्टल पचोर/आपको ज्ञात हो की पचोर नगर को एक और सौगात मिली है, नगर के प्रमुख मार्गों में से एक मंडी रोड अब न केवल यातायात की दृष्टि से सुदृढ़ हुआ है, बल्कि ऐतिहासिक और प्रेरणादायी स्वरूप भी प्राप्त कर चुका है।

मार्ग को चौक-चौराहा स्वरूप में विकसित करते हुए यहाँ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई, जिससे यह स्थान नगर के आकर्षण और गर्व का केन्द्र बन गया है।

नगर में जारी विकास कार्यों के अंतर्गत इस परियोजना का नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया के द्वारा किया गया।

उनके मार्गदर्शन में न केवल सड़क को पक्का एवं चौड़ा बनाया गया, बल्कि आधुनिक स्वरूप देते हुए यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरदार पटेल जैसे महान राष्ट्रीय नेता की प्रतिमा से यह स्थान युवाओं में राष्ट्रभाव और एकता के संदेश को प्रबल करेगा।

उनके व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेते हुए युवा पीढ़ी समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित होगी।

नगरवासियों ने उम्मीद जताई कि ऐसे ही योजनाबद्ध सुधार कार्य आगे भी जारी रहेंगे, जिससे पचोर नगर विकास और सांस्कृतिक पहचान दोनों में अग्रसर होता रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed