, ,

धूमधाम से संपन्न हुआ श्री शालिग्राम तुलसी विवाह, पचोर करेड़ी परिवार ने किया आयोजन

अंधेर नगरी, वेब पोर्टल पचोर/तुलसी-शालिग्राम विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन सत्यनारायण गुप्ता करेड़ी एवं राधेश्याम करेड़ी परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गोपाल मंदिर, पुरानी पचोर से हुआ, जहाँ से शालिग्राम जी की बारात पारंपरिक विधि-विधान से निकाली गई। बारात में सजे-धजे रथ, घोड़े और बैलगाड़ी श्रद्धालुओं के…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी, वेब पोर्टल पचोर/तुलसी-शालिग्राम विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन सत्यनारायण गुप्ता करेड़ी एवं राधेश्याम करेड़ी परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गोपाल मंदिर, पुरानी पचोर से हुआ, जहाँ से शालिग्राम जी की बारात पारंपरिक विधि-विधान से निकाली गई।

बारात में सजे-धजे रथ, घोड़े और बैलगाड़ी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

बारात में शामिल भक्तजन जय-जयकार करते हुए तथा नगर के मुख्य मार्गों सदर बाजार, गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, थाने के सामने से भोजपुरिया होते हुए सुंदर विला तक महिला पुरुष युवक युवतियाँ सभी नाचते हुए निकले। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया।

सांसद रोडमल नागर उद्योगपति योगेश गोयल, समाजसेवी श्री राम गोयल, परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया, मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित, पटेल पार्षद दामोदर लहरी, भाजपा नेता कमल सक्सेना, रघुराज राणा, मनीष मन्नू यादव, कांग्रेस नेता पंडित देवेंद्र पाराशर, समाजसेवी चंचल मंगल, दीपक गोयल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मयंक सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शाम 6 बजे गोधूलि बेला में सुंदर विला में पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तुलसी और शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया।

विवाह के दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों और कीर्तन के साथ झूमते हुए आनंद व्यक्त किया।कार्यक्रम में नगर के अनेक श्रद्धालु, महिलाएँ एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विवाह के बाद प्रसादी वितरण किया गया। पूरे नगर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी बारातियों एवं घरातियों शाहिद आम श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed