,

सेवादल कांग्रेस का किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 घंटे का सत्याग्रह उपवास

इस आंदोलन का उद्देश्य किसानों की लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाना और उन्हें न्याय दिलाना था भोपाल :-आज भोपाल रोशनपुरा चौराहे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव के नेतृत्व में किसनों की विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे का सत्याग्रह उपवास किया गया। इस सत्याग्रह का व्यापक असर देखने को…

1 minute

Read Time

इस आंदोलन का उद्देश्य किसानों की लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाना और उन्हें न्याय दिलाना था

भोपाल :-आज भोपाल रोशनपुरा चौराहे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव के नेतृत्व में किसनों की विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे का सत्याग्रह उपवास किया गया।

इस सत्याग्रह का व्यापक असर देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को किसानों की गेहूं खरीदी प्रक्रिया सभी पंजीकृत किसानों के लिए प्रारंभ करने का निर्णय लेना पड़ा। आंदोलन में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

प्रदेश स्तरीय इस सत्याग्रह में जिला अध्यक्ष राजगढ़ भूपेंद्र सिंह ठाकुर की सक्रिय भागीदारी रही। उपवास जिले से जिलाध्यक्ष सहित प्रणय यादव, हरीश कटारिया, जय परिहार, शिवचरण मीणा, आबिद खान एवं साजिद खा द्वारा रखा गया।

24 घंटे के उपवास के समापन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, मीनाक्षी नटराजन, महेंद्र जोशी, राजकुमार पटेल, गोविंद गोयल, विधायक शैलेंद्र पटेल, पी.सी. शर्मा तथा यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को नींबू पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस प्रकार के शांतिपूर्ण आंदोलन आगे भी जारी रहेंगे और किसी भी स्थिति में किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed