,

दतिया। एमपी सेट 2026 में शिवानी वंशकार ने इतिहास विषय में पाई सफलता, महाविद्यालय में हुआ सम्मान

दतिया। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी वंशकार ने एमपी सेट 2026 परीक्षा में इतिहास विषय से सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना…

1 minute

Read Time

दतिया। एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी वंशकार ने एमपी सेट 2026 परीक्षा में इतिहास विषय से सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि शिवानी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और कठिन परिश्रम एवं सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर छात्रा शिवानी वंशकार ने अपनी सफलता का श्रेय इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाठक को देते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष के निर्देशन और निरंतर प्रेरणा से ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।

महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor