, , ,

दतिया। नो हेवी व्हीकल ज़ोन में प्रवेश करने वाले ट्रक चालक को थाना यातायात पुलिस ने पकड़ा

5000 रुपए का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्ग दर्शन में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर निगरानी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जा…

1 minute

Read Time

5000 रुपए का जुर्माना वसूल किया।

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्ग दर्शन में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु निरंतर निगरानी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 29.05.2026 की शाम राजगढ़ चौराहा स्थित नो व्हीकल ज़ोन में प्रवेश कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले एक ट्रक चालक को थाना यातायात पुलिस द्वारा पकड़ा गया। चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹5,000 का जुर्माना वसूल किया गया।

दतिया पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा नो व्हीकल ज़ोन में भारी वाहनों का प्रवेश न करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor