सर, मैडम साथ बाथरूम में जाते हैं बच्चों ने खोली स्कूल में रहे प्रेम-प्रसंग की पोल

file_000000007b988211a6a269990f301172

छिंदवाड़ा/श्योपुर :”साहब, गुरुजी और मैडम स्कूल आते तो हैं लेकिन हमें पढ़ाते नहीं बल्कि हमारी जल्दी छुट्टी कर प्यार-मोहब्बत करते हैं.” यह कहना है जुन्नारदेव विकासखंड के बिचबेहरी गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों का. मामला ग्राम सभा में पहुंचा. ग्राम सभा के बाद कलेक्टर की जनसुनवाई में. पैरेंट्स का कहना है “बच्चे अभी छोटे हैं और स्कूल के भीतर अगर शिक्षक और शिक्षिका ऐसे गलत काम करेंगे तो इसका क्या असर पड़ेगा.

इसलिए दोनों टीचर को स्कूल से हटाकर किसी दूसरे टीचर की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो सके.”गुरुजी और मैडम कमरे में बंद हो जाते हैंस्कूली बच्चों ने पैरेंट्स को बताया “टीचर्स स्कूल जाते हैं लेकिन पढ़ाते नहीं, बल्कि गुरुजी और मैडम एक कमरे में बैठकर गलत काम करते हैं. बच्चे कुछ कहते हैं तो उनकी छुट्टी कर देते हैं. फिर रात तक दोनों स्कूल में रहते हैं.”

ये बातें सुनकर पैरेंट्स ने इस बारे में गांव के सरपंच से इसकी शिकायत की. सरपंच ने ग्राम सभा में दोनों शिक्षकों को बुलाया और बच्चों के सामने पूछा. इस दौरान बच्चों ने फिर वही जवाब दिया कि हमें पढ़ाने की बजाय मैडम और गुरुजी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और प्यार-मोहब्बत करते हैं.दोनों टीचर के खिलाफ कार्रवाई, एफआईआर के निर्देशएक अभिभावक ने बताया “ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करने के बाद गांव

के कई लोग मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में छिंदवाड़ा पहुंचे. बच्चों के साथ पैरेंट्स ने कलेक्टर को भी वही बात बताई, जो उन्होंने गांव में कही थी.” पैरेंट्स का कहना है “दोनों टीचर को स्कूल से हटाया जाए.” इस मामले में कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम को कार्रवाई के निर्देश दिए. सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकामने बताया “दोनों शिक्षकों को स्कूल से हटा दिया गया है और FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए

गए हैं.”टीचर्स बोले- बेवजह बदनाम कियाबिचबेहरी स्कूल में एक परमानेंट शिक्षक हैं और अतिथि शिक्षक के रूप में एक युवती की नियुक्ति हुई है. दोनों पर ही छात्रों और उनके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में आरोपी शिक्षक और शिक्षिका का

कहना है “हमें बेवजह बदनाम किया जा रहा है. बच्चे किसी बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं. क्योंकि यहां पर किसी और ने भी अतिथि शिक्षक बनने के लिए आवेदन दिया है. उनका नाम वेटिंग लिस्ट में है. मुझे हटाकर दूसरे का नाम आ जाए, इसलिए ऐसा किया जा रहा है.”

About The Author