तनाव मुक्ति के लिए खेल एक सशक्त माध्यम – मयूर खंडेलवाल मध्य प्रदेश थांग-ता एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित

IMG-20260812-WA0002

सातवीं राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शलआर्ट चैंपियन शिप के समापन समारोह में उपस्थित जिले के युवा पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ स्वस्थ शरीर एवं मानसिक विकास के लिए ही नहीं इसके साथ-

साथ तनाव मुक्ति के लिए एक सशक्त माध्यम है आज हर कोई किसी न किसी वजह से तनाव युक्त जीवन शैली जी रहा है उससे छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन एक घंटा किसी भी खेल से जुड़कर इसे दूर भगाया जा सकता है आगे उन्होंने कहा कि मणिपुर के इस लोकप्रिय खेल को अपनी पढ़ाई की तैयारी के दौरान मैंने पढ़ा था और इच्छा थी कि कभी मणिपुर जाऊंगा तो इस खेल को देखने का अवसर प्राप्त होगा किंतु

आज हमारे जिले में इस खेल के इतने अच्छे खिलाड़ी हैं इस प्रतियोगिता में यह देखकर मन प्रफुल्लित हो गया है। पुलिस अधीक्षक का स्वागत संगठन के महासचिव शिवेंद्र परमार एवं जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला ने किया।समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडेलवाल ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उपविजेता रहे खिलाड़ियों को

और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रम के अंत में व्यक्तिगत इवेंट्स में विजेता रही बालक बालिका खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में प्रथम स्थान पर रही दतिया जिला द्वितीय स्थान पर भोपाल जिला एवं तृतीय स्थान पर रही छिंदवाड़ा जिले की टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई ।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में अंडर 18 बालक वर्ग 44 किलोग्राम वजन में आदित्य दतिया प्रथम दिनकल छिंदवाड़ा द्वितीय एवं आराध्य सीहोर और एवं सारथी छिंदवाड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम में काव्यांश छिंदवाड़ा प्रथम यासिर खान भोपाल द्वितीय एवं अर्पित विश्वकर्मा छिंदवाड़ा तृतीय स्थान , 52 किलोग्राम में अनिकेत

दतिया प्रथम अंश भोपाल द्वितीय अभी दांगी राजगढ़ एवं वेद सीहोर तृतीय स्थान, 56 किलोग्राम में अंश दतिया प्रथम सार्थक भोपाल द्वितीय एवं निवेश विदिशा तथा पुनीत शाजापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम में प्रभास भोपाल प्रथम राज्

विदिशा द्वितीय किशन रीवा तृतीय, 80 किलोग्राम में आदित्य शुक्ला छिंदवाड़ा प्रथम गर्व भोपाल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबले में 44 प्रोग्राम में सारा दतिया प्रथम जाह्नवी मंडला द्वितीय आसना छिंदवाड़ा व संध्या देवास ने तीसरा स्थान कब्जाया वहीं 48 किलोग्राम में रुचि दतिया प्रथम संस्कृति

मंडला द्वितीय एवं दिव्यंका भोपाल तृतीय रही, 52 किलोग्राम में पहल परमार प्रथम सजल मंडला द्वितीय आलिया भोपाल एवं कनक सीहोर ने तृतीय सफलता हासिल की , 55 किलोग्राम में मीनू दतिया प्रथम भूमि मंडला द्वितीय एवं नम्रता भोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

About The Author